चलते चले

पत्थर की सी राहों में,यूँ ठोकर खाते चलते चले। मिले कई मानुष अनजाने में,कुछ कठोर दिल तो कुछ बहुत भले। सब यादें समेट मुट्ठी में,सबको गले लगाते चलते चले। कभी धूप, कभी छाँव, हर मौसम में,हम हंसते-मुस्कुराते चलते चले। कल्पनाओं से भरी दुनिया में,कुछ ख़्वाब सजाते चलते चले। कुछ कर जाने की ख्वाहिश में,डर को […]

एक ओर सत्ताधारी , दूसरी ओर बेबसी-लाचारी

हाथ बांध ऊपर बैठा देखो सत्ताधारी,व्याकुल हो तड़प रही है नीचे जनता सारी,आँख बंद कर देख रहा सब वह अन्यायी अविचारी,मज़दूरों के पाँव छिल गये, आ गयी दीनता भारी,दावानल चरम पर है,मिट्टी तक खाने को विवश हो गये हैं लाचारी,कैसा है निष्ठुर,वर्दी पहने बेबस को कुचल रहा अधिकारी। माँ की ममता टूट चुकी है,बच्चों का […]

है तमन्ना यही

है तमन्ना यही,तुम देखो मुझे हर ख़्वाब में।है तमन्ना यही,तुम्हें लिखूँ अपनी ज़िंदगी की किताब में। है तमन्ना यही,तुम चलो मेरे साथ मेरी साँसों की तरह।है तमन्ना यही,तुम बहो मेरे साथ, मेरी लहू की तरह। है तमन्ना यही,तुम मेरी हर शायरी का अल्फ़ाज़ बनो।है तमन्ना यही,जिसे मैं पढ़ती रहूँ, तुम वो किताब बनो। है तमन्ना […]

तुमने मेरे लिए क्या किया ?

हमने तुम्हारे लिए क्या नहीं किया,वक़्त का खेल समझूँ या किश्मत का,अब भी पूछते हो हमने तुम्हारे लिए क्या किया। अब व्यर्थ की व्याख्या का क्या फायदा,पहले की ही तरह सह लिया करेंगे थोड़ा और ज्यादा। आज मालूम हुआ,उस दिन रोता देख भी तुम क्यूँ न आये,मेरे गहरे जख्म पर भी क्यूँ नहीं मरहम लगाए। […]

वाह मोदी जी वाह

आग लगी है बस्ती में,मोदी जी हैं मस्ती में। भारत आ गया है सड़क पर, उन्हें उससे क्या फर्क पर। हमारी ही रोटी खाते हैं,और हमें ही रौब दिखाते। करोड़ो की प्रतिमाएं बनवाते हैं, दीप जलवाते हैं,धर्म के नाम पर देश चलाते हैं। और अंधभक्तों के क्या कहने,ऐसे लपेटे में आते हैं, कुत्तों की तरह […]

CO RO NA / COVID-19

2019 में आया एक वायरस हरजाई, उसके झांसे में आकर कितनो ने जान गवाँई, डॉक्टरों ने किया हौसला अफजाई, अंत में उन्होंने भी मुँह की खाई। कोरोना नाम की ये विपदा आयी, दुनिया भर में तबाही मचाई, सबने की बहुत सफाई, हाथों की जमकर की धुलाई। सबने मास्क भी लगाया, अपनों से दूरी तक बनाया, […]

वो चाँद सा शीतल, मैं सूरज का ताप हूँ

वो चाँद सा शीतल,मैं सूरज का ताप हूँ। वो शर्द की धूप,मैं सुलग़ती हुई आग हूँ। वो नीरस सा मनुष्य,मैं उसके तबस्सुम का राज़ हूँ। वो मेरे ख्वाबों का शहंशाह,मैं ही उसका ताज हूँ। वो पवित्र है जल सा,मैं पानी सा दिखने वाला तेज़ाब हूँ। वो स्थिर सा जल है,मैं कोई बहता सैलाब हूँ। वो […]

उससे ही सब मनसूब

कौम न पूछी, रूप न देखा, बस देखा उसका नूर,कर बैठी उसके रूह से मुहब्बत, उससे ही सब मनसूब,तमन्ना उसकी भी थी, चर्चे भी थे खूब,इश्क़ का मंजर था, शर्तें भी थी उसे मंजूर।मत पूछो फिर क्या हुआ,जब ये जोड़ा जुदा हुआ,ज़िन्दगी में ऐसा अँधेरा हुआ,तकिये के सिवा न कोई मेरा हुआ। वीरानी हो गयी […]

छोटी सी ज़िंदगी में, सारे जहान से प्यार करूँ

कभी ज़िन्दगी का ख्याल तो कभी शौक का सवाल है,मन एकदम विचलित और दिमाग का भी बुरा हाल है,क्षण भर भी मुश्किल से कटे, जेहन में चल रही, बस एक ही सवाल है,है मुझे जुनून, फिर वक़्त को क्यू मलाल है। हर वासना छोर, हर कौशल को पाऊँ मैं,ज्ञान अर्जित करने को हर हद पार […]